देहरादून। उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। वन अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद जारी इस सूची में वन मुख्यालय के साथ विभिन्न वन प्रभागों में भी बदलाव किए गए हैं।
प्रमुख वन संरक्षक (HOFF) कपिल लाल से कैंपा का प्रभार वापस लिया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक बीके गांगटे को कैंपा के साथ वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। पीसीसीएफ नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) के साथ उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार पूर्ववत दिया गया है। नीतू लक्ष्मी को अपर सचिव वन विभाग बनाया गया है, जबकि यमुना वृत्त की जिम्मेदारी कल्याणी को सौंपी गई है।
डीएफओ स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। अमित कंवर को चकराता, वैभव कुमार सिंह को देहरादून, हिमांशु वागड़ी को टिहरी, दीपक सिंह को तराई पूर्वी, आशुतोष सिंह को टोंस और पुनीत तोमर को तराई पश्चिमी वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह जीवन मोहन दगाडे को उत्तरकाशी, अभिमन्यु को अल्मोड़ा, आदित्य रत्न को पिथौरागढ़, रजत सुमन को केदारनाथ और प्रणाली रमेश को बद्रीनाथ वन प्रभाग भेजा गया है। प्रकाश चन्द्र आर्य को बागेश्वर तथा देवी प्रसाद बलूनी को मसूरी वन प्रभाग की जिम्मेदारी मिली है।
वर्ष 2024 बैच के आईएफएस अधिकारियों में पंडित शिरीन संजय को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में उप निदेशक, विनीत कुमार को रुद्रप्रयाग, ढिनो पुरुषोत्तमन को चम्पावत, गौरव वर्मा को लैंसडौन और यश ढोबले को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क में उप वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

