लालकुआं नगर पंचायत के तीन नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
लालकुआं। उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर पंचायत लालकुआं के लिए नामित तीन सभासदों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर विधिवत अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नामित सभासद विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर एवं तारा पांडे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि तीनों नव-नामित सभासदों के शामिल होने से नगर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभासद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने तीनों सभासदों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
शपथ ग्रहण के बाद नव-नामित सभासदों ने नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय दीप्ति पांडे, वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट, लिपिक सोनू भारती, गोपाल सिंह खत्री, मनोज बर्गली, भावना मेलकानी, विजय कुमार एवं कृष्णा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट ने किया।
।

