पदमपुर देवलिया के उप प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रकाश चंद्र पांडे

खबर शेयर करें -

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू की ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में उप प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र पांडे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
जानकारी के अनुसार विभिन्न ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पद के चुनाव के तहत राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर में निर्वाचन अधिकारी लीला मेहरा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में प्रकाश चंद्र पांडे निर्विरोध उप प्रधान चुने गए।
निर्वाचन के बाद देर शाम उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने प्रकाश चंद्र पांडे को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Ad Ad
Breaking News