🔴
रामनगर/देहरादून। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन रामनगर (नैनीताल) ने हाईस्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। मेरिट सूची में अक्षत गोपाल ने 491/500 (98.20%) अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।





दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका (490 अंक) रहे, जबकि तीसरे स्थान पर योगेश जोशी (489 अंक) ने जगह बनाई।
टॉप-25 सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल है।

