भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी, 13 जिलों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

देहरादून।
भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषित कार्यकारिणी में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जगह देकर संगठन में सामंजस्य बनाने का प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी में तीन प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं, जबकि भारी-भरकम कार्यकारिणी का गठन आने वाले चुनावों को देखते हुए किया गया है।

बीजेपी की नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि इस टीम की बदौलत संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सक्रियता के साथ काम करेगा।


Ad Ad
Breaking News