लालकुआं-बिंदुखत्ता में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता।
बीना जोशी के कार्यालय बिंदुखत्ता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश कापड़ी एवं महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती जया कर्नाटक के प्रथम बार लालकुआं-बिंदुखत्ता आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का विधायक जिताने तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत और मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, शेखर जोशी, कुंदन सिंह मेहता, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र खनवाल, मीना कपिल, रजनी, सरस्वती ऐरी, राधा दानू, ममता भट्ट, उर्मिला धामी, दीपा बिष्ट, चंपा चीलवाल, राधा आर्य, मंजू जोशी, किरन जोशी, आशु जोशी, रमेश जोशी, हंसी बहुगुणा, डॉ. ललित जोशी, पुष्पा तिवारी, पुष्पा जोशी, मुन्ना बिष्ट, त्रिलोक सिंह मंटू, विनोद बिष्ट, चन्दन बोरा, मीना बोरा, ममता, शीला पाण्डे, कमला पलड़िया, गीता जोशी, दीपा पाण्डे, मुन्नी देवी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad
Breaking News