हल्दूचौड़ चौराहे पर डंपर ने स्कूटी सवार को कुचला, 

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान हिम्मतपुर निवासी कमल पांडे (पुत्र पूरन पांडे) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, वाहनों की गति पर अंकुश लगाने और चौराहे पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Ad
Breaking News