लालकुआं में कशिश जोशी ने 94% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान, जुडिशल क्षेत्र में जाने का लक्ष्य

खबर शेयर करें -

लालकुआं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम के बाद क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। परिणाम देखने के लिए छात्र मोबाइल पर टकटकी लगाए नजर आए।
इसी क्रम में बीएलएम एकैडमी, मोटाहल्दू में अध्ययनरत नगर के व्यापारी नेता संजय जोशी की पुत्री कशिश जोशी ने हाई स्कूल परीक्षा में 94% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
वार्ड नंबर 2, गांधीनगर निवासी संजय जोशी एवं निशा जोशी की पुत्री कशिश ने अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उसे एआई में 100, संगीत में 98, हिंदी में 84, अंग्रेजी में 92, गणित में 68, सामाजिक विज्ञान में 93 तथा विज्ञान में 81 अंक प्राप्त हुए हैं।
कशिश की इस शानदार सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कशिश ने भविष्य में न्यायिक (जुडिशल) क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय किया है। अपनी सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।

Ad Ad
Breaking News