लालकुआं: राहुल दुर्गापाल ने CBSE 10वीं में 96.2% अंक लाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

खबर शेयर करें -

लालकुआं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा 2026 के परिणामों में क्षेत्र के लिए गर्व की बात सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पोते एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल के पुत्र राहुल दुर्गापाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
निर्मला कान्वेंट स्कूल, काठगोदाम में अध्ययनरत राहुल ने सभी विषयों में शानदार अंक हासिल किए। विषयवार अंक इस प्रकार हैं—अंग्रेज़ी में 96, हिंदी में 95, गणित में 96, विज्ञान में 99 तथा सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में भी उन्होंने 95 अंक हासिल किए। राहुल ने विशेष योग्यता के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है।
बताया जा रहा है कि राहुल के पिता हेमवती नंदन दुर्गापाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, जबकि उनकी माता उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। राहुल की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्र की इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है। राहुल का कहना है कि वह भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है। अपनी इस कामयाबी का श्रेय उसने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

Ad Ad
Breaking News