लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी ने लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने धन सिंह बिष्ट को स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, नैनीताल का जिला सहसंयोजक नियुक्त किया है।

गांधीनगर वार्ड नंबर-2 निवासी धन सिंह बिष्ट लंबे समय से पार्टी संगठन और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे कई वर्षों से लगातार सभासद के रूप में भी क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि धन सिंह बिष्ट अपने अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

