भवाली के पास दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार समेत 5 लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी समेत मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को लेकर पहाड़ घूमने जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। भवाली के समीप सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, आज 21 मई 2026 को अपराह्न करीब 2:15 बजे वाहन संख्या UP 32 QU 1874 भवाली स्थित ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों की मदद से संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), निवासी खटीमा
सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
वासु चुफाल (19 वर्ष), पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल
रवी चुफाल (12 वर्ष), पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल
अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष), चालक, निवासी अफसर नगर, एलपीजी गोदाम के पास, आलमनगर, लखनऊ
मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित पुलिस और SDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी रहीं। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ad Ad
Breaking News