रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 की मेरिट सूची जारी हो गई है। टॉप 25 अभ्यर्थियों की सूची में इस बार भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
मेरिट सूची में गीतिका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेहंदीरत्ता (ऊधमसिंह नगर) ने 490/500 अंक (98.00%) हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल कर अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
दूसरे स्थान पर आर्यन (देहरादून) ने 489 अंक (97.80%) प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर वंशिका (हरिद्वार) ने 485 अंक (97.00%) हासिल कर जगह बनाई।
इसके अलावा मेरिट सूची में कशिश शर्मा, तनीषा सी राजा, नेहा शर्मा (483 अंक, 96.60%), खुशी कांडपाल (96.40%), शिवम मलेथा और वेदांत पपनई (96.20%), तथा मिशा और महक (96.00%) सहित कई अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस वर्ष भी मेरिट में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। बोर्ड ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

