भारी बारिश की चेतावनी: नैनीताल जिले में कल सभी स्कूल-कॉलेज बंद

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सोमवार, 25 अगस्त को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार जिले के समस्त सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल-कॉलेज सोमवार को बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने निर्देश जारी कर कहा है कि भारी वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही सभी संस्थागत विद्यालयों को भी अवकाश पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।


 

Ad Ad
Breaking News