लालकुआं। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर शनिवार को क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और श्रद्धा-भक्ति का माहौल बना रहा।
स्थानीय अवंतिका कुंज देवी मंदिर, फलाहारी बाबा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर कलावा बांधकर पूजा-अर्चना की तथा पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान पंडित चन्द्रशेखर जोशी ने महिलाओं को सावित्री-सत्यवान की कथा सुनाई और व्रत के महत्व के बारे में जानकारी दी।
पूरे दिन मंदिरों में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर गीता पांडे, कविता बिष्ट, गीता भट्ट, बीना जोशी, दीप्ति पांडे, बबीता भट्ट, सपना सिंह, नेहा तिवारी, हेमा नैनवाल, रीना बिष्ट, दीपा पांडे, कांति कनवाल, मीनाक्षी जोशी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

