देहरादून। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 92.01 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा।
हाईस्कूल परीक्षा में रामनगर स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षत गोपाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। अक्षतगोपाल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में बागेश्वर की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490-490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है, वहीं सफल छात्रों को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

